आप रोजाना सड़क पर चलते हुए नाले के कवर को तो देखते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा ही की ये कवर गोल ही क्यों होते है चौकोर क्यों नहीं ? अगर आपने कभी सोचा नहीं तो भी हम आपको बता ही देते है क्यों मैनहोल कवर गोल होते है।
गोल आकार कवर को मैनहोल के अंदर गिरने से बचाता है। अगर आप सोच रहे है कैसे तो हम आपको बता दे की गोल आकार वाला कवर चाहे किसी भी एंगल में रखा हो वो मैनहोल के अंदर नहीं गिरेगा लेकिन अगर आकार चौकोर हुआ तो चौकोर के आमने सामने वाले कार्नर से कवर अंदर गिरने का खतरा रहता है।

Image Via: George Frederick For Livescience
तो अब आप जान ही गए होंगे की आखिर क्यों सिर्फ गोल आकार ही इस्तेमाल होता है मैनहोल कवर के लिए। लेकिन कवर तो चौकोर भी होते है लेकिन आप में से शायद ज्यादातर लोगो को ये बात पता न हो की उन कवर्स को खोलने में और बंद करने में काफी संभलना पड़ता है। कई लोगो को तो ये भी नहीं पता होता की ये कवर अंदर भी गिर सकता है।
और भी मज़ेदार खबरों के लिए हमारे Whatsapp नंबर से जुड़ें +919034820047